NEWS PR डेस्क : बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जैसे ही मौसम साफ हुआ, वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
राजधानी पटना में सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।