खगड़िया में टेम्पो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में टेम्पो और बाइक की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव के पास की है। जहां टेम्पो और बाइक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक सवार सहित टेम्पो सवार आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। एंबुलेंस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही गंभीर स्थिति में एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। दुर्घटना में आठ व्यक्ति घायल हुए है। जिसमें चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article