जमीनी विवाद में वृद्ध महिला को बदमाशों ने मारी गोली,पटना रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर:  नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में बीती रात करीब ग्यारह बजे एक वृद्ध महिला को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्वजन घायल को लेकर थाना पर पहुंचे ।इसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया।जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल महिला की पहचान दुधैला गांव निवासी स्व अनिल झा की पत्नी किरण देवी (65) के रूप में की है मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है।

बदमाश पीट रहे थे दरवाजा, खोलते ही मारी गोली घायल के पुत्र राजा झा ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे दो बदमाश दरवाजा पीट रहे थे। जैसे ही मां ने दरवाजा खोला,बोला बेटा कहां है। मां बोली नहीं निकलेगा ,इतने में ही गोली मार दी।गोली उनके सीने में लगी है। मां ने उन दोनों को पहचान लिया है। राजा ने बताया कि मां यहां नाना के घर पर ही रहती थी। मेरा दादा का घर असरगंज के कसटिकरी गांव पड़ता है। वहां पड़ोसी मुरलीधर झा और उदय झा से जमीन विवाद चलता था। गोली मारने में मुरलीधर झा का पोता मनु और उदय झा का बेटा अनु शामिल है बताया जाता है कि रविवार को दिन में महिला कल अपने ससुराल कसटिकरी गांव भी गई हुई थी।सीसीटीवी कैमरे में भी दो युवक की तस्वीर हुई कैद वहीं घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो युवक की तस्वीर कैद हुई है। जो एक धार्मिक स्थल के पास खड़ा नजर आ रहा है।हालांकि पुलिस घटना की सघन पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक ही अपराधी है या फिर कोई दूसरा है।वहीं इस संबंध में मधुसूदनपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि घटना घटी है। बेहतर इलाज के लिए वृद्धा को पटना रेफर किया गया है।घटना की सघन पड़ताल की जा रही है।मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article