News PR Live
आवाज जनता की

महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जनजागरण अभियान, मदन मोहन झा बोले- महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज बनेगी कांग्रेस

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बुधवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जन जागरण अभियान किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने अपने गृह जिले दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बताया कि देश में महंगाई आसमान छू रही है और मोदी सरकार लगातार इसको नजरअंदाज करके आम भारतीय के जेब पर डाका डाल रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

कोरोना के कारण मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग का पहले से आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है और उसके बाद जरूरी चीजों की कीमतों में उछाल से आम लोगों के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि वर्तमान में बिहार के सभी जिलों में पंचायत चुनाव के कारण अचार संहिता लगा हुआ है।

जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम करना अभी संभव नहीं है। इसलिए प्रथम चरण में विभिन्न जिलों में नगर निकाय क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। इसी के तहत सभी प्रमुख नेतागण विभिन्न जिलों में उपस्थित हो रहे हैं। आचार संहिता खत्म होने के उपरांत द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को किया जायगा। इस दौरान उनके साथ दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी एवं नेतागण मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.