News PR Live
आवाज जनता की

कोरोना ने ले ली एक और डॉक्टर की जान, धोरैया अस्पताल में था तैनात, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में कोरोना संक्रमितों की चेन टूट नहीं रही है। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर लोग संक्रमित हो रहे हैं। उसी रफ्तार से मौत भी हो रही है। मरीजों को लेकर परिजन अस्पतालों का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, बेड और ऑक्सीजन की किल्लत अभी भी बनी हुई है।

रविवार को बांका जिले के धोरैया अस्पताल में पदस्थापित 45 वर्षीय डॉक्टर प्रेम राज बहादुर का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वे बांका जिले के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

डॉक्टर प्रेम राज बहादुर की एंटीजन रिपोर्ट 17 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। दो दिन बाद RT-PCR की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सेहत ज्यादा खराब होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, रविवार की सुबह उनकी सांसें थम गई।

टूट रहा रिकॉर्ड

शनिवार को प्रदेश में 77 लोगों ने जान गंवा दी। 6741 लोगों ने कोरोना को मात तो दी लेकिन 12359 नए मामले सामने आ गए हैं। 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 5441 की बढ़ोतरी हुई है जिससे प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 81960 हो गई है। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मौत का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 21 लोगों की मौत हो गई। पटना मेडिकल कॉलेज में 4 और AIIMS में 9 लोगों की जान इलाज के दौरान चली गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.