भागलपुर नगर निगम के पार्षद ने किया कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नगर निगम में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार सिंह के क्रियाकलाप से असंतुष्ट होकर नगर निगम के सभी पार्षद के द्वारा कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार सिंह का पुतला दहन किया गया। नगर निगम के पार्षद का आरोप है कि जब से राजीव कुमार सिंह ने कार्यपालक अभियंता का पदभार संभाला है तब से नगर निगम का विकास ठप हो गया है ।निगम पार्षदों का कहना है कि यदि किसी काम से कार्यपालक अभियंता के चेंबर में जाते हैं तो उनके द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कहते हैं कि आप लोग बाहर चले जाइए.

इसको लेकर नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य संजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से कार्यपालक अभियंता जनप्रतिनिधि का अपमान करते हैं वह बर्दाश्त करने के लायक नहीं है इसको लेकर सभी पार्षद ने आज कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया है और सरकार से मांग भी किए हैं कि कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द कार्य से मुक्त कर दिया जाए और जब तक कार्यपालक अभियंता अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे तो नगर निगम का विकास नहीं हो सकता। आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में पार्षद अनिल कुमार पासवान, पंकज कुमार, निकेश कुमार ,अभिषेक मिश्रा ,पार्षद प्रतिनिधि शशि मोदी दीपक कुमार साह सहित निगम के सभी पार्षद मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article