News PR Live
आवाज जनता की

बिहार: घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़ लाई पुलिस, थाने में करवाई शादी, घरवाले रिश्ते के लिए नहीं माने तो जोड़ा हो गया था फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सारण में एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस उनको ढूंढ़ने में लग गई। वहीं आखिरकार पुलिस ने उनको ढूंढ़ निकाला और थाना लेकर आए। बताया जा रहा कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। घरवाले उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। जिसके कारण वह घर से भाग गए।

दोनों युगल जोड़ी इसुआपुर थाना क्षेत्र के संढ़वारा निवासी है। वहीं इसुआपुर के बाबा लालदास मठिया में शुक्रवार की शाम प्रेमी जोड़े की शादी स्थानीय ग्रामीण व पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। दोनों के परिवारवालों की आपत्ति, कानूनी दांव-पेच के बावजूद पुलिस के प्रयास से ये शादी हुई। दोनों के प्रेम संबंध के खिलाफ उनके घरवालों ने किरण का बाहर निकलना बंद करा दिया था। उससे फोन भी ले लिया गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद सूरज ने बात करने के लिए एक मोबाइल किरण को दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे तोड़ दिया। बावजूद दोनों किसी न किसी तरह से एक-दूसरे के संपर्क में रहे। लेकिन चंद्रिका बैठा इस प्रेम संबंध को शादी के संबंध में बदलने के खिलाफ थे। युवक-युवती अपने घर वालों के विरोध के बावजूद प्‍यार में डूबे थे। जब लगा कि अब घर वाले उनकी शादी नहीं होने देंगे तो दोनों 12 अप्रैल को घर से भाग निकले। जिसके बाद घरवालों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की।

जिसके बाद पुलिस छानबीन में लग गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के घरवालों को थाना बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने समझाया तो लड़के के घरवाले मान गए लेकिन लड़की के घरवाले तैयार नहीं हुए। पुलिस ने फिर भी उनको समझाया जिसके बाद वह राजी हुए और आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में उनका विवाह संपन्न हुआ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.