केंद्र सरकार में कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन, चुनावी रणनीति और जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान डॉ. मिश्रा ने सतीश चंद्र दुबे को भारतीय जनता पार्टी का जुझारू, कर्मठ और समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दुबे का राजनीतिक अनुभव और संगठन क्षमता पार्टी के लिए एक मजबूत आधार है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि सतीश चंद्र दुबे ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई है। जनसभाओं, कार्यकर्ता बैठकों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावी माध्यम है, जहां जनसेवा को प्राथमिकता दी जाती है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए कार्य करना ही पार्टी की पहचान है।
डॉ. मिश्रा ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
सतीश चंद्र दुबे से शिष्टाचार भेंट, डॉ. मिश्रा ने बताया जुझारू नेता
शिष्टाचार मुलाकात में संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा, भाजपा को मजबूत करने पर जोर
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
