“अपराधी सम्राट नहीं…. बिल में हैं” — रामकृपाल यादव का तेजस्वी पर तीखा हमला

कानून-व्यवस्था पर सियासत तेज, आरोप-प्रत्यारोप में उलझा बिहार का राजनीतिक माहौल।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा “अपराधी सम्राट हो गए हैं” वाले बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कड़ा पलटवार किया है। पत्रकारों से बातचीत में रामकृपाल यादव ने कहा कि अपराधियों का दबदबा उस दौर में था जब राज्य में लालू-राबड़ी शासन था। उन्होंने दावा किया कि आज के “सम्राट” के नेतृत्व वाली सरकार में अपराधी अब डर में हैं और कानून-व्यवस्था पर सख्त नियंत्रण है। आज के सम्राट के राज में अपराधी बिल में घुस गए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी भी तरह की अराजकता या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। जो भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामकृपाल यादव के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल के दिनों में भागलपुर और सिवान में पुलिस एनकाउंटर की घटनाओं के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। विपक्ष ने इन कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई एक विशेष वर्ग को निशाना बनाकर की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article