सतत विकास की दिशा में बिहार की बड़ी उपलब्धि, करोड़ों लोगों को मिली गरीबी से राहत

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने कहा है कि बिहार ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य का एसडीजी स्कोर 2018 के 48 से बढ़कर 2023-24 में 57 तक पहुंच गया है, जो विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।

एक राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 2017 में एसडीजी विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर सभी विभागों की योजनाओं को इन लक्ष्यों के अनुरूप ढाला है। इसके तहत 334 संकेतकों का एक विस्तृत ढांचा तैयार किया गया है, जिससे योजनाओं की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 162 प्रमुख संकेतकों के विश्लेषण में करीब 72 प्रतिशत में सुधार दर्ज किया गया है, जो राज्य की मजबूत नीतिगत प्रतिबद्धता को दिखाता है। 15 में से 8 लक्ष्यों पर बिहार संतोषजनक प्रगति कर रहा है, जबकि बाकी लक्ष्यों पर भी तेजी से काम जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि स्वच्छ जल और स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार ने 98 अंक हासिल कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, बहुआयामी गरीबी में कमी लाते हुए राज्य ने लगभग 2.25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता पाई है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article