मछली के लिए फेंका जाल मगर निकला मगरमच्छ… जानिए फिर क्या हुआ..

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। आपने वह कहावत तो सुनी होगी, कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया. लेकिन यहां पहाड़ खुद ने के बाद चुहिया नहीं बल्कि मछुआरे जब मछली पकड़ने के लिए जाल फेकता है, तो उसे मछली की जगह मगरमच्छ मिलता है. दरअसल यह घटना बिहार के पूर्णिया जिला के अमौर प्रखंड की है जहा अमौर प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली परमान नदी के किनारे बसे हजरिया टोला से कुछ दूरी पर मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेका तो उसे मछली की जगह मगरमच्छ मिला.

बताया जा रहा है कि घटना आधाग पंचायत के हजरिया गांव कि है, गांव के मछुआरों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की सुबह जब वे मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे तभी अचानक कुछ देर बाद जाल जोर से हिलने लगा. जिसे देखकर मछुआरों को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है.

जिसके बाद मछुआरों ने मिलकर जब जाल को किनारे खींचा तो देखकर सबके होश उड़ गए. दरअसल मछली की जगह जाल में तकरीबन लगभग 7 फीट का एक विशालकाय मगरमच्छ का जबड़ा फंसा हुआ था. इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी. जाल से निकलने के लिए फड़फड़ा रहे मगरमच्छ को मछुआरों सहित स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर जाल के दूसरे सिरे को पकड़ कर मगरमच्छ को पूरी तरह से उसमें लपेट लिया और बाहर ले आए. इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी. फिर इस मामले की सूचना थाने सहित वन विभाग की टीम को दी गयी.

 

 

Share This Article