12 मोबाइल, 19 सिम कार्ड सहित 3 एटीएम के साथ 6 साइबर आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk

देवघर साइबर अपराध के विरुद्ध देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसके तहत देवघर साइबर की पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में कुल 6 साइबर आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

इस बाबत साइबर थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में देवघर पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने बताई कि

देवघर एसपी धनन्जय कुमार सिंह को गुप्त सुचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रो में फिर साइबर आरोपी सक्रिय हो रहे है।

सुचना पर एसपी ने साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया और मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के एकद्वारा गांव , चितरा थाना क्षेत्र के आसबनी गांव , रिखिया थाना क्षेत्र के ठडियारा गांव तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाक गांव में एक साथ छापेमारी कर कुल 6 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं।

डीएसपी नेहा बाला ने बताई कि ये लोग लोगों को फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने एवं चालू करने के लिए उसे अपने जाल में फंसा लेते है और उसके मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उसे हासिल कर उसके खातों को मिनटों में खाली कर देते हैं।

साथ ही केवाईसी के नाम पर भी ये लोग लोगों के आधार कार्ड, एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, आदि ले लेते हैं और उसे बड़ी आसानी से चुना लगा देते हैं। इतना ही नहीं ये लोग इतना शातिर है कि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप पर भी मनी रिक्वेस्ट भेज कर उसे ओटीपी ले लेते हैं और उसके खातों को पलक झपकते ही साफ कर देते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से से 12 मोबाइल, 19 सिम कार्ड सहित 3 एटीएम बरामद किया गया हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर मंडल जो गुजरात के बरही थाना कांड संख्या 33/2019 में वांक्षित आरोपी आरोपी हैं।

योगेंद्र कुमार मोहनपुर थाना कांड संख्या 31/2019का आरोपी हैं साथ ही नितेश मंडल भी साइबर थाना कांड संख्या 59/2020 का वांक्षित आरोपी हैं।

गिरफ्तार साइबर आरोपियों में योगेश कुमार, अर्जुन मंडल, अरुण कुमार मंडल, इंद्रदेव मंडल, शिव शंकर मंडल, व नितेश मंडल शामिल हैं।

इस छापेमारी दल में साइबर डीएसपी नेहा बाला के अलावे साइबर थाना प्रभारी सुधीर पोद्दार, साइबर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, एसआई संगीता रजवार, मनोज मुर्मू, हरीश कुमार, मनोज मुर्मू, अघनु मंडल,तथा मोहमद अफरोज शामिल थे।

Share This Article