पटना में 500 साल पुराने खंडहर से शिव मंदिर की खोज: प्राचीन शिवलिंग मिला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में प्राचीन मंदिरों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायण बाबू गली में एक खंडहरनुमा मठ के अंदर शिव जी के प्राचीन मंदिर का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है, और इसमें स्थित शिवलिंग बिल्कुल नया प्रतीत होता है।स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह स्थान बीएनआर के सामने स्थित है, जहां मठ की काफी जमीन है।

हालांकि, इस जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनमें से एक स्थान, जिसे लक्ष्मण मठ के नाम से जाना जाता है, पूरी तरह से कचरे से भर दिया गया था।हाल ही में, मठ के अंदर एक छोटा छेद दिखाई दिया, जिसमें चमक नजर आई। जब स्थानीय लोगों ने छेद को खोदना शुरू किया, तो भीतर शिवलिंग दिखाई दिया। पूरी खुदाई के बाद इस प्राचीन शिव मंदिर का पता चला। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है और वर्षों तक मिट्टी के नीचे दबा रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article