डीएम की फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी का प्रयास, जांच में जुटा साइबर सेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,व्हाट्सएप पर अधिकारी बनकर लोगों से कर रहा जलसाजी, कैमूर डीएम सावन कुमार ने जारी की चेतावनी।जिला प्रशासन कैमूर के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए, मोबाइल नंबर 7549618633 के माध्यम से जिले के कई सम्मानित नागरिकों को कॉल व व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं।

इस संबंध में जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि यह एक साइबर फ्रॉड है। कृपया ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर विश्वास न करें, किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा न करें और सतर्क रहें।जिला प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित साइबर अपराधियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है।जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी से अनुरोध है कि इस तरह के किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने या साइबर सेल को दें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article