दादा का निर्णय नहीं रास आई पोती को, दादा ने 9 माह के पोते के नाम की थी संपत्ति, ममेरी बहन ने गला दबा कर की हत्या, शौचालय में फेक दी लाश

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में संपत्ति के विवाद में एक युवती ने 9 माह के मासूम का पहले गला दबाया फिर उसकी लाश को शौचालय की टंकी में फेंक दिया। इस मासूम का कसूर बस इतना था कि दादा ने संपत्ति मासूम बच्चे नाम कर दिया था। दिल दहला देने वाली यह घटना माली थाना क्षेत्र के चरण गांव की है, जहां दो भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी क्रम में एक महिला ने मासूम को उसकी मां की गोद से छीनकर गला दबा दिया। इतना ही नहीं उसके शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया।

संपत्ति विवाद में ऐसी अनोखी वारदात का खुलासा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह घटनास्थल पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी युवती रानी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार हरिओम सोनी और संतोष सोनी के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। बीती रात जमीन को लेकर विवाद गहरा गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच संतोष की पत्नी के सगे भाई की बेटी रानी (18) ने हरिओम की पत्नी की गोद से 9 माह के बच्चे को छीन लिया और उसे लेकर घर से बाहर निकल गई।

इस बीच घर में कहासुनी होती रही। दोनों भाई व उनकी पत्नियां लड़ती रहीं। कुछ देर बाद रानी वापस घर आई लेकिन मासूम बच्चा उसके साथ नहीं था। अपने बेटे को रानी के साथ नहीं देख हरिओम और उसकी पत्नी घबरा गई। इसी घर में मौजूद सभी लोगों ने बच्चे की काफी खोजबीन की पर कहीं कुछ भी पता नहीं चला। गुरुवार सुबह बच्चे का शव घर के बाहर बने शौचालय की टंकी से बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि संतोष सोनी की सास और उसके साले की बेटी रानी छठ पूजा के समय से ही चरण गांव में रह रही थी। मृत बच्चे के दादा ने अपनी जमीन उसके नाम कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। किसी ने सोचा नहीं था कि जमीन के कारण एक मासूम की जान चली जाएगी। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article