ऑक्सीजन के अभाव में महिला की मौ*त के बाद सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, नव निर्मित भवन सहित कई वार्डों का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री शुक्रवार के पूर्वाहन साढ़े 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऑक्सीजन के अभाव में हुई महिला की मौत को लेकर सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की और व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई तकनीकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त हुई जिसे दूर करने की दिशा में संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावे अस्पताल में एक बेहोशी चिकित्सक है उनकी सेवा कैसे सदर अस्पताल में की जाय उसके लिए सिविल सर्जन को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही यहां निर्मित मल्टीस्टोरेज भवन के रास्ते एवं नालियों को लेकर कुछ समस्याएं देखने को मिली उसे भी दूर करने की दिशा में निर्देशित किया गया। डीएम इस दौरान कई वार्डों का भी मुआयना किया और कई जानकारी प्राप्त की। लगभग एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में मरीजों के लिए किए जा रही व्यवस्था का भी डीएम ने जायजा लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article