वेतन वृद्धि और सेवा समायोजन की मांग पर डाटा ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वोट बहिष्कार की चेतावनी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में वेतन वृद्धि और सेवा समायोजन की मांग को लेकर जिले भर के डाटा ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार को समाहरणालय गेट पर सैकड़ों की संख्या में जुटे डाटा ऑपरेटरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी डाटा ऑपरेटरों का कहना है कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया और न ही वेतन में कोई सुधार किया गया है। उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सेवा समायोजन और वेतन वृद्धि को लेकर ठोस कदम उठाए।आक्रोशित डाटा ऑपरेटरों ने यह भी ऐलान किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बहिष्कार में केवल वे ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।डाटा ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। जब तक सरकार मांगें नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article