News PR Live
आवाज जनता की

पटना में युवती की सिर क’टी ला’श मिलने से हड़कंप, हत्या कर ध’ड़ को खेत में फेंका, सि’र अपने साथ ले गए हत्यारे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां एक लड़की की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने निकले तो एक लड़की की लाश दिखी। हालांकि लड़की का केवल धड़ था। लाश देखकर लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि बदमाशों ने लड़की की हत्या करके शव के धड़ को खेत में फेंक दिया और सिर को अपने साथ ले गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि फिलहाल युवती का सिर बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस लड़की की पहचान करने में जुटी है। गांववालों का कहना है कि लड़की का सिर कहीं और फेंका गया है। धड़ खेत में फेंक दिया गया है। एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है, मामले की छानबीन की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.