महिला को जहर देकर कुएं में फेंका, मायका पक्ष ने पति-ससुराल पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही छानबीन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में एक महिला का शव अपने घर से 300 मीटर दूर एक कुएं में मिला। मृतक महिला की पहचान पुनम देवी पति अमन राज परघड़ी के रूप में की गई है। मृतक महिला की मां उर्मिला देवी और इसके पुत्र ने कहा कि मेरी पुत्री को इसके पति सास और ससुर ने जहर खिलाकर कुएँ में फेक दिया।

बीते 10 सालों से हमारी पुत्री कभी खुश नहीं रही। वहीं मृतक महिला के पति अमन ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा। मृतक महिला अपने पीछे 3 संतान डिक्कू कुमार उम्र 7 वर्ष, डोली कुमारी उम्र 5 वर्ष, डिक्शन कुमार उम्र 3 वर्ष को बेसहारा छोड़कर चली गई। बहरहाल सबौर थाना अध्यक्ष पवन सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया कर रही है। उन्होंनें कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भागलपुर भेजा जा रहा है। दोषियों के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article