News PR Live
आवाज जनता की

देहरादून, राजस्थान नहीं…मसूरी में आनंद मोहन के बेटे की शादी: हिल स्टेशन के रिसॉर्ट में रस्में शुरू

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की आज शादी है। यह शादी अब उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी के रिसॉर्ट में हो रही है। पहले शादी के कार्ड पर वेन्यू में देहरादून लिखा गया। बाद में राजस्थान में बताया गया। मंसूरी के रिसॉर्ट में चेतन आनंद और डॉक्टर आयुषी आज सात फेरे लेंगे। इस शादी में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीबी लोगों को ही बुलाया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बुधवार सुबह तिलक और हल्दी की रस्म की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें चेतन आनंद की मां और पूर्व सांसद लवली आनंद फिल्म राउडी राठौर के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। फिर उन्होंने बेटी सुरभि के साथ सलमान खान के गाने चुनरी-चुनरी के फेमस स्टेप को भी दोहराया।

दूल्हा चेतन और दुल्हन डॉ. आयुषी को हल्दी लगाई गई। दोनों परिवार खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद, बेटी सुरभि आनंद, दामाद राजहंस, छोटे बेटे अंशुमान मोहन डांस करते नजर आ रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.