बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बेगूसराय में निगरानी ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय के लिपिक पुष्कर कुमार द्विवेदी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना कांड संख्या-062/26 दिनांक 22 मई 2026 के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी पुष्कर कुमार द्विवेदी, सहायक नियंत्रक माप-तौल कार्यालय, बेगूसराय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।बताया गया कि हेमरा निवासी उमेश साह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के बदले आरोपी लिपिक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में गठित धावादल ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष में ही 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में पेश किया जाएगा।फिलहाल मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है।
लाइसेंस नवीनीकरण के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, लिपिक गिरफ्तार
बेगूसराय में निगरानी छापेमारी: 5 हजार रुपये लेते कर्मचारी गिरफ्तार
TAGGED:Action Against CorruptionBegusarai Corruption CaseBEGUSARAI NEWSBihar CorruptionBIHAR CRIME NEWSBIHAR LATEST NEWSbihar newsBihar Trap CaseBihar Vigilance DepartmentBihar Vigilance RaidBribery CaseGovernment Employee ArrestedLicense Renewal BribeNEWSPRPushkar Kumar DwivediVigilance Bureau BiharVigilance RaidWeights and Measures Department