News PR Live
आवाज जनता की

भागलपुर मायागंज अस्पताल में मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, एक ही बैच के 40 छात्र हुए फेल, जानें पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज मेडिकल के छात्रों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मेडिकल के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में घोटाले का आरोप लगाया है। उनका कहना है की परीक्षा परिणाम सही तरीके से घोषित नहीं किया गया, जिसके कारण इस साल एक बैच में 40 छात्र फेल हो गये।

- Sponsored -

- Sponsored -

छात्रों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। हर साल परीक्षाएं होती हैं, जिनमें 3 से 4 बच्चे ही फेल करते हैं। लेकिन इस बार जो परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें 40 से अधिक छात्र फेल कर गये हैं। कई ऐसे छात्र हैं, जो एक मार्क से फेल हुए हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि यह पूरी तरह से अमानवीय है। छात्रों ने परिणाम पर विरोध जताते हुए दोबारा से रिजल्ट घोषित करने की मांग की है।

भागलपुर से श्यामनंद सिंह की रिपोर्ट… 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.