बिहपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, मैदान की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता को संबोधित किया।इस मौके पर स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।सभा के बीच एक स्थानीय युवा ने मैदान नहीं तो वोट नहीं लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया।

इस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाएगी।अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले भागलपुर से पटना जाने में 7 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी 3 घंटे में पूरी हो रही है। वहीं पटना से मुजफ्फरपुर की यात्रा भी 3 घंटे से घटकर 1 घंटे की रह गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं आम थीं लेकिन अब यह सब खत्म हो गया है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन परियोजना की टेंडर प्रक्रिया जारी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article