खजुरी सहयोग शिविर में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, लाभुकों को वितरित किए स्वीकृति पत्र, चेक और आवास की चाबी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नौबतपुर/पटना,02 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविरों की कड़ी में मंगलवार को नौबतपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता सामग्री और स्वीकृति पत्र वितरित किए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 20 काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों से आवेदन और शिकायतें प्राप्त की गईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इसके अलावा पात्र परिवारों के बीच राशन कार्ड वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को नए घरों की चाबी सौंपी गई। जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के तहत चेक भी प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो पा रहा है।

कार्यक्रम में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एन., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article