राष्ट्रपति से PM मोदी तक पहुंचेगा भागलपुर का जर्दालू आम, दिल्ली रवाना होगी खास खेप

भागलपुर का विश्वप्रसिद्ध जर्दालू आम फिर करेगा दिल्ली का सफर, तैयारियां पूरी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की पहचान और भागलपुर की शान माने जाने वाले विश्वप्रसिद्ध जर्दालू आम की मिठास एक बार फिर देश की सर्वोच्च हस्तियों तक पहुंचने जा रही है। जीआई टैग प्राप्त इस खास आम की विशेष खेप जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat में भी अपनी पहचान बना चुके भागलपुर के जर्दालू आम को बिहार सरकार हर वर्ष सम्मान स्वरूप देश के शीर्ष नेतृत्व को भेजती है। यह परंपरा मुख्यमंत्री Nitish Kumar के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है।


मधुवन नर्सरी से तैयार हो रही विशेष खेप
दिल्ली भेजे जाने वाले जर्दालू आम की पैदावार भागलपुर के तिलकपुर स्थित ‘मधुवन नर्सरी में की जाती है। इस नर्सरी के संचालक प्रगतिशील किसान और शोधकर्ता अशोक चौधरी हैं, जिन्हें “मैंगो मैन” के नाम से भी जाना जाता है। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष लगभग 100 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले जर्दालू आम की पैकिंग की जा रही है। इनमें से 50 क्विंटल आम की पहली खेप पटना स्थित बियाडा पैक हाउस भेजी जा चुकी है, जबकि शेष 50 क्विंटल आम की छंटाई और पैकेजिंग प्रशासनिक निगरानी में की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


गुणवत्ता जांच के बाद दिल्ली होगी रवाना
उद्यान विभाग के अधिकारी मोहम्मद खलील अहमद और किसान अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि सभी आमों की गुणवत्ता जांच के बाद बुधवार को पटना के बिहटा से विशेष खेप दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले जर्दालू आम ही भेजे जाएं।
दुनिया भर में मशहूर है जर्दालू आम
भागलपुर का जर्दालू आम अपने अनोखे स्वाद, मनमोहक खुशबू और सुपाच्य गुणों के कारण देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। इसे भौगोलिक पहचान (GI Tag) भी प्राप्त है, जिससे इसकी विशिष्टता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। करीब दो दशकों से बिहार की इस खास सौगात को देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की परंपरा जारी है। हर वर्ष जर्दालू आम की यह खेप बिहार की कृषि विरासत और भागलपुर की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाती है। इस अनूठी परंपरा की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में की गई थी। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article