बिहार में देश के पहले ई-भंडारण का शुभारंभ, डिप्टी CM और श्रम संसाधन मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-भंडारण के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में देश के पहले ई-भंडारण का शुभारंभ किया गया है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने संयुक्त रुप से आज अधिवेशन भवन में बिहार राज्य भंडार निगम द्वारा शुरु की गई ई-भंडारण का शुभारंभ किया।

भंडारण के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ई-भंडारण है। देश का पहला ई-भंडारण को क्रियान्वित करने वाला राज्य बिहार बन गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आझ जो बिहार दिख रहा है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार सत्ता में आयी उस समय से निरंतर विकास हो रहा है। ई-भंडारण के लागू होने से पारदर्शिता तरीके से काम होगा, इसके लिए सचिव बधाई की पात्र हैं।

प्रबंधन निदेशक आशुतोष कुमार वर्मा ने जो काम किया है वो सराहनीय है। कृषक जो खेती करते हैं उनके अन्न का सही तरीके से भंडारण न हो तो बहुत दुख होता है। देश में आईटी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। उसमें बिहारियों की किसी न किसी रुप में सहभागिता जरुर रही है। बिहार विकासशील राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होने की तरफ अग्रसर है। विभाग के सभी लोग बघाई के पात्र हैं जिनकी बदौलत बिहार देश का पहला ई-भंडारण शुभारंभ करने वाला पहला राज्य बन गया है।

बिहार ज्ञान और विज्ञान की भूमि है। वहीं श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर सकारात्मक कदम उठाते हुए कार्य को किया जाए। इस अवसर पर सचिव सहकारिता विभाग सह अध्यक्ष बिहार राज्य भंडार निगम वंदना प्रेयसी ने संबोधित करते हुए बताया कि इस ई प्रणाली के शुभारंभ होना बिहार के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर एक लघु फिल्म की प्रस्तुतीकरण दी गई। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म के माध्यम से इसकी कार्य प्रणाली और आम जनता के लिए इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित की गई। इस मौके पर बिहार राज्य भंडार निगम के अन्य अधिकारी, पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Share This Article