मानसून की हुई विदाई, शरद ऋतु दे रहा दस्तक, ठंड का एहसास…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मॉनसून की विदाई के साथ शरद ऋतु ने दस्तक दे दी है, और धीरे-धीरे ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद ठंड का असर तेज हो जाएगा। 25 अक्टूबर से लोग ठंड को अधिक महसूस करना शुरू करेंगे।

राज्य के सभी जिलों में सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जबकि रात में ओस गिरनी शुरू हो गई है। शरद ऋतु (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान हवा ज्यादातर उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिशा से बहती है, और दिन के समय हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 50-60% तक रहती है। रात के समय नमी बढ़कर 80-90% तक पहुंच जाती है, जिससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article