News PR Live
आवाज जनता की

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बाढ़ कार्यों की समीक्षा करने खगड़िया पहुंची, गोपाल मंडल मामले पर कही ये बात

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खगड़िया आगमन पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले के हर बिंदु बार बात की गई। साथ ही जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाढ़ की वर्तमान स्थिति के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री को अवगत करावाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि खगड़िया अत्यंत बाढ़ प्रभावित जिला है, यहां से कुल पांच बड़ी नदियां गंगा,  बूढ़ी गंडक, कोसी, बागमती और  कमला गुजरती हैं। इन नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षापात की स्थिति से जल स्तर बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। जिले के सभी प्रखंड आंशिक या पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित रहते हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने विधायक गोपाल मंडल को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, ‘विधायक का यह व्यक्तिगत मामला है, इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.