औरंगाबद में देवरानी ने जेठानी पर डाला गर्म पानी, सदर अस्पताल में भर्ती, बर्तन धोते वक्त लड़ पड़ी थी दोनों

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  औरंगाबाद में दो गोतनी में जमकर विवाद हुआ। जिसमें देवरानी ने जेठानी पर गर्म पानी फेंक दिया। जिससे जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राघौलिया के बासेखाप गांव का है। देवरानी और जेठानी के साथ हुई विवाद में गोतनी ने अपनी जेठानी पर गर्म पानी फेंक दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार संजय राम की पत्नी सुजीता देवी घर के चापानल पर गर्म पानी से कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसकी गोतनी रवि कुमार की पत्नी रीता देवी भी बर्तन धोने को लेकर वहां पहुंची। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी क्रम में गुस्से में आई रीता देवी ने सुजीता पर गर्म पानी फेंक दिया। जिससे वह झुलस गई। आनन फानन में परिजन सुजीता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article