132 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार तीन तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: 132 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने की है। कुदरा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव से 132 ग्राम हीरोइन के साथ बाइक सहित तीन तस्कर बेलाव थाना क्षेत्र के उचिनर गांव के काशी दुबे का पुत्र अजित दुबे, चेनारी थाना के देवडीह गांव के जनार्दन बिंद का पुत्र हरेंद्र बिंद व रामबचन बिंद का पुत्र पबुधन बिन्द को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया।

जहां हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article