तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के खिलाफ धरना, पेंशन रोकने को लेकर हंगामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल पर पेंशन भुगतान में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सिंडिकेट के सदस्य रविवार को कुलपति आवास परिसर में धरने पर बैठ गए प्रदर्शनकारियों में निर्लेश कुमार, मोहम्मद मुश्फिक आलम, के.के. मंडल और मुकेश कुमार जैसे वरिष्ठ सदस्य शामिल थे इन्होंने कुलपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना घूस दिए पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इतना ही नहीं सदस्यों ने बताया कि कुलपति अपने आवास को ही कार्यालय बना लिए हैं .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अगर प्रशासनिक भवन में बैठते तो परीक्षा विभाग में जो धांधली हुआ था वह धांधली नहीं होता सदस्यों का आरोप है कि कुलपति ने अपनी जिम्मेदारी से हटकर “दलाली” की भूमिका अपना ली है प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के तमाम सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक से जुड़ा गंभीर मामला है अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article