पुलिस के साथ गया दिलशाद, सुबह मिली मौत की खबर; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, मौत पर उठे सवाल !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां से पुलिस के साथ गया दिलसाद, सुबह मिली मौत की खबर; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,
बेतिया, पश्चिम चंपारण बिहार के बेतिया में पुलिस के साथ घर से गए दिलसाद अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।


परिजनों के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे बानूछापर और सहोदरा थाने की पुलिस दिलसाद अंसारी को उसके घर से अपने साथ ले गई थी। सुबह करीब पांच बजे परिवार को फोन कर सूचना दी गई कि दिलसाद की तबीयत खराब है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां दिलसाद मृत अवस्था में मिला।


परिवार का दावा है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसका माथा फटा हुआ था। ऐसे में परिजन सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस के साथ घर से गए दिलसाद की कुछ ही घंटों बाद मौत कैसे हो गई
मृतक की पत्नी नगमा खातून और पिता अकबर अंसारी इस घटना से सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि दिलसाद की महज चार महीने की एक बेटी है। मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


मौत के वास्तविक कारणों और पुलिस पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। अब सबकी नजर जांच पर है। सवाल यही है कि दिलसाद की मौत का सच कब सामने आएगा और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-

Share This Article