CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज,गयाजी में मिले संकेत

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार में निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री को लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। निशांत कुमार हाल ही में गयाजी आए, जहां उनका स्वागत बड़े-बड़े पोस्टरों से किया गया। माना जा रहा है कि होली के बाद वे सक्रिय राजनीति में कदम रखने को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में प्रवेश को लेकर चर्चाएं फिर से जोर पकड़ने लगी हैं। गयाजी में उनके स्वागत के लिए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाने से इस बात के संकेत मिले हैं। अब राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाया जा रहा है कि होली के बाद निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखने को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

निशांत कुमार शनिवार को गयाजी का दौरा किए। इस दौरान जेडीयू नेताओं ने विभिन्न जगहों पर बड़े पोस्टर लगाकर उनका स्वागत किया और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निशांत कुमार गेहलौर की पथरीली पहाड़ियों का दौरा करने पहुंचे, जिन्हें माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने 22 साल की अथक मेहनत से काटकर रास्ता बनाया था। इस रास्ते के जरिए आज लोगों की आवाजाही सुगम हो गई है। निशांत कुमार ने मांझी की हिम्मत और संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें याद किया।

इस अवसर पर निशांत कुमार ने दशरथ मांझी के बेटे को सम्मानपूर्वक प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां लगी माउंटेन मैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह निशांत कुमार का पहली बार उस ऐतिहासिक रास्ते और पहाड़ियों को देखने का मौका था, जिसे मांझी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव बनाया।

पहले भी निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से बयान आते रहे हैं। जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनका शामिल होना पार्टी संगठन को और मजबूत करेगा। वे निशांत कुमार को युवा और दूरदर्शी नेता बताते हैं और मानते हैं कि उनके सक्रिय राजनीति में आने से बिहार में विकास की गति और तेज होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य भी उनके मार्गदर्शन में और तेजी से पूरे किए जा सकेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article