DIU टीम का हुआ गठन जल्द होगा मामले का उद्वेदन- सिटी एसपी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर,खबर का हुआ असर सिटी एसपी के आदेश पर DIU टीम का हुआ गठन जल्द होगा मामले का उद्वेदन.. बतादे की बीते दिनों बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज ट्रैफिक सिग्नल के समिप दिनदहाड़े कार सवार पूरे परिवार के साथ बाइक सवार अपराधियों ने छिनतयी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाबत पुलिस को पीड़ित ने बताया था कि हम लोग अपने आवास बुढ़ानाथ से जगदीशपुर की ओर जा रहे थे तभी अलीगंज ट्रैफिक सिग्नल के पास दो बाइक सवार बदमाश आया और गाड़ी में हाथ मरने लगा.इसके बाद मैं गाड़ी को रोक दिया. और अपराधियों द्वारा पैसे की मांग करने लगा.नहीं देने पर मेरी मां का चैन छीनकर अपराधि भाग गए।

बता दे की साल भर से जिले के कई कार चालको के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है.लेकिन पीड़ित कभी भी आगे नहीं बढ़े जिसके कारण पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकी. लेकिन जब अब पीड़ित सामने आया है तो पुलिस भी एक्शन मूड में नजर आ रही हैं. पीड़ित के द्वारा आवेदन दर्ज करते ही सीनियर पदाधिकारी के द्वारा टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जिसको लेकर DIU की टीम गठित कर दी गई है आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। जल्दी अपराधी गिरफ्त में होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article