दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 29 मई । दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के तहत जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने गुरुवार को कर्पूरी चौक से अल्लपट्टी तक प्रस्तावित एलाइनमेंट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, यातायात व्यवस्था एवं उपयोगिताओं के शिफ्टिंग कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बीएसआरडीसीएल के अभियंताओं को निर्देश दिया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट के अंतर्गत आने वाले सरकारी दुकानों एवं अन्य अतिक्रमणों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने पाइलिंग कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विद्युत उपयोगिताओं को शिफ्ट करने तथा उचित डायवर्जन निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहनी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद जिलाधिकारी ने दोनार आरओबी 25 एसपीएल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि सर्विस रोड को यथाशीघ्र मोटरेबल बनाया जाए, ताकि एलसी 25 एसपीएल के बहेड़ा साइड की ओर दो-तरफा यातायात जल्द प्रारंभ किया जा सके।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ आरओबी निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि दिल्ली मोड़ की ओर पुराने पुल के दोनों तरफ निर्मित पुल के एप्रोच में पीक्यूसी कार्य 15 जून तक पूर्ण कर आवागमन शुरू कराया जाए। साथ ही पुराने पुल को तोड़कर आगे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान बेला मोड़ में नाला निर्माण, पीक्यूसी एवं आरीवाल कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धूल से बचाव के लिए नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जाए तथा पिलर के दोनों ओर मोटरेबल रोड का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

परियोजना अभियंता, पुल निर्माण द्वारा बताया गया कि रेलवे पोर्शन का निरूपण रेलवे द्वारा 26 मई को अनुमोदित कर दिया गया है तथा आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी कार्य एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार सहित संबंधित अभियंता एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article