डीएम ने कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा आज नवगछिया प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में वर्ष 2024 में हुए हुए टूटान पर चल रहे तटबंध निर्माण एवं तटबंध ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया.

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में हुआ टूटान स्थल पर विभागीय अनुमति एवम् संविदा के आधार पर 33.5 करोड रुपए की लागत से तटबंध निर्माण एवं तटबंध ऊंचीकरण का कार्य करवाया जा रहा हैतटबंध निर्माण कार्य में मिटटी भराई का कार्य किया जा चुका है अब तटबंध ऊंची कारण का कार्य किया जा रहा है, जो 15 जून तक पूरा हो जाएगा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उनके साथ नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article