औचक निरिक्षण करने अचानक स्कूल और घरों में पहुंचे खगड़िया DM, गड़बड़ी पाए जाने पर लगा दी अधिकारियों की क्लास

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने आज सरकारी योनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिना सूचना दिए ही सदर प्रखंड के अमनी गांव में एकाएक सभी घर घर जाकर किसानों से मिलकर मिल रही योजनाओं के बारे में पूछ ताछ की।

उन्होंने गांव के लोगों से पूछा कि उनको सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं की भी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने गांव में भ्रमण किया और सभी लोगों की समस्या सुनी। लोगों ने भी आगे बढ़कर उनको समस्याएं बताई। जिसका समाधान करने का उन्होंने आश्वाशन दिया।

बता दें कि डिएम इसके साथ ही गांव के कई सारे स्कूलों के औचक निरीक्षण में पहुंचे थे। जहां उन्होंने शिक्षा और मिड-डे-मिल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच की। इसके साथ ही वहां बच्चों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं जांच के दौरान थोड़ी गड़बड़ा पाए जाने पर अधिकारियों को कई निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article