लगातार बारिश से नदियों में उफान, विधायक ने लोगों के बीच किया यह वितरित

Sanjeev Shrivastava


मंटू भगत, अररिया
अररिया: जिले के जोकीहाट से विधायक शाहनवाज आलम ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत अपने क्षेत्र में 52 नावों का वितरण किया है। ये सभी नाव प्रखंड के लगभग दो दर्जन घाटों पर चलाई जाएंगी।

इस बारे में विधायक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड की कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए अभी 52 नावों को विभिन्न नदियों के घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया है। आगे भी जरूरत पड़ेगी तो और नाव खरीद कर लगाया जाएगा ताकि लोगों को बरसात के समय में आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो।

Share This Article