कैमूर में दुर्गा पूजा की धूम, कलेक्टर कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की खुशहाली की कामना !

Muskan Gupta

कैमूर। दुर्गा पूजा और नवरात्र के पावन अवसर पर कैमूर कलेक्टर कुमार अनुराग
एवं एसपी शिखर चौधरी ने कैमूर जिले वासीयों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर व एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भभुआ और खासकर कैमूर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। हर साल पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ और लोगों का उत्साह इस पर्व की महत्ता को दर्शाता है।

मां दुर्गा की आराधना और आशीर्वाद की कामना की है कलेक्टर कुमार अनुराग ने दुर्गा पूजा के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह पावन अवसर सभी के लिए उत्साह और उल्लास का पर्व है। लोग पूरे श्रद्धाभाव से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। यही नहीं कैमूर कलेक्टर कुमार अनुराग ने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद जिले के सभी लोगों पर बना रहे।

कैमूर जिले की उन्नति के लिए मां दुर्गा से की प्रार्थना,

कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने जिला की निरंतर प्रगति और खुशहाली,भय मुक्त के अलावे अपराध मुक्त,शांति,सुखद समृद्धि की कामना की। दुर्गा पूजा के अवसर पर एसपी श्री चौधरी का संदेश कैमूर जिला के विकास,समृद्धि और जनकल्याण की उम्मीदों से जुड़ा रहा। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा पंडालों में दिख रहा आस्था का सैलाब,
दुर्गा पूजा के दौरान भभुआ सदर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। त्योहार के माहौल में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह और उमंग भी देखने को मिल रहा है।

कलेक्टर एवं एसपी ने भी कई पूजा पंडालों में पहुंचे और दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़ी तस्वीरें सामने आईं। इस दौरान उनका संदेश जिले की तरक्की और आपसी सौहार्द व खुशहाली की कामना पर केंद्रित रहा। फिलहाल,दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर कलेक्टर कुमार अनुराग एवं एसपी शिखर चौधरी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से जिले की निरंतर उन्नति और समृद्धि व आशीर्वाद की कामना की।

कैमूर से बर्जेश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article