NEWS PR डेस्क: कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने साफ शब्दों में निर्देश देते हुए लोगों से अपील किया है कि भाईचारे और शांति के साथ मनाये दशहरा पर्व,हुड़दंगीयों पर सादे लिबास में भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए QRT पुलिस मुख्यालय ने भभुआ-मोहनिया समेत सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
इसके तहत 30 अतिरिक्त बल लगाई गई हैं। इस कंपनियों को जैसे ही किसी घटना के बारे में जानकारी मिलेगी वैसे ही 5 से 10 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंचकर उस घटना को ऑब्जर्व करने में सक्षम रहेंगी ।
एसपी शिखर चौधरी के आदेश पर इसका कमान डीएसपी लाइन रामनरेश पासवान ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन सभी अतिरिक्त बलों की तैनाती 24 अक्टूबर तक रहेगी।
पुलिस मुख्यालय भभुआ के अनुसार,सभी थाना क्षेत्रों में मोहनिया डीएसपी,भभुआ सदर डीएसपी के अलावे मुख्यालय डीएसपी और यातायात डीएसपी व इंस्पेक्टरों के अलावें सभी थाना अध्यक्षों को एसपी शिखर चौधरी एवं जिलाधिकारी कुमार अनुराग द्वारा संयुक्त आदेश से पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गईं है।
मुख्यालय में जिला पुलिस कमांड सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग-अलग बलों की तैनाती की गई है। इनमें जिला पुलिस और बीएमपी शामिल हैं।
इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की और दंगा निरोधी दस्ते की कंपनियां भी लगाई गई हैं।
जिला पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों,पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।
दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ कंटेंट फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस मुख्यालय भभुआ का सोशल मीडिया सेंटर और जिले के सभी थानों के सोशल मीडिया सेल 24 घंटे निगरानी हो रही हैं।
कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट