लूटपाट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे मे किया उद्भेदन, 5 अपराधी गिरफ्तार,दो बाइक और मोबाइल जब्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के चौरसुआ गांव के पास एक दैनिक पेपर के संवाददाता के साथ हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो बाइक और मोबाइल जब्त किया है।

सदर डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक अखबार के संवाददाता अपने काम को खत्म कर घर जा रहे थे। इसी दौरान 6 अपराधियों ने ओवरटेक करके संवाददाता को रोक लिया और पचाने नदी के किनारे ले जाकर जबरन मोबाइल से 19000 ट्रांसफर करवाया है एवं जेब में रखे 5300 भी लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धाम की भी दी। घटना की जानकारी मिलते सदर डीएसपी नुरुल हक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से महज 24 घंटे के अंदर घटना का उद्वेदन किया है। डीएसपी ने बताया कि लूटपाट के इरादे से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article