मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंचकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिले की विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं, सात निश्चय-2 तथा सात निश्चय-3 के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और सात निश्चय-3 के तहत तय कार्यक्रमों पर भी जल्द और बेहतर तरीके से काम शुरू किया जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर 2025 को नई सरकार के गठन के बाद राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करने के उद्देश्य से सात निश्चय-3 कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ (Ease of Living) का लक्ष्य लोगों के दैनिक जीवन की परेशानियों को कम करना और उनकी जीवनशैली को आसान बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को लागू करने की अपील की ताकि बिहार तेज विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दे रही है और स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप नीति भी लागू की गई है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

बैठक में सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, लेशी सिंह, श्रवण कुमार, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनके अलावा विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार , पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार आशिस, जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article