रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, विकास योजना को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 02 जुलाई। जिले की ऐतिहासिक रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार और विकास की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को रैयाम चीनी मिल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत संरचनाओं और भविष्य में विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चीनी मिल के संभावित विस्तार और समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी को आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर स्थानीय जरूरतों के अनुरूप भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है। ऐसे में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए भविष्य की योजनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ चीनी मिल के पुनरुद्धार, आधारभूत सुविधाओं के विकास और प्रशासनिक व तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संभावित विकास कार्यों को लेकर आवश्यक रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, संबंधित अंचलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article