गया पुलिस की कार्रवाई का असर, फरार आरोपी रेहान ने किया आत्मसमर्पण

लगातार दबिश का असर, आरोपी ने चुना आत्मसमर्पण का रास्ता।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी रेहान ने पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लगातार की जा रही छापेमारी और दबिश के बीच आरोपी ने सरेंडर किया। अब गया पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पटना पहुंच गई है।


मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने बताया कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र की एक युवती के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रेहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
आईजी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। जांच के दौरान दिल्ली और प्रयागराज सहित अन्य स्थानों पर भी दबिश दी गई। इसी बीच आरोपी ने पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को गया लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और न्यायालय में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य युवतियों को भी अपने झांसे में लेकर उनके साथ यौन अपराध किए। हालांकि, इन आरोपों की जांच की जा रही है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article