जमुई में कोबरा के डंसने से बुजुर्ग की बिगड़ी हालत, 20 एंटी-वेनम इंजेक्शन से बची जान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: NEWS PR डेस्क: बिहार के जमुई में एक बार फिर समय पर इलाज की अहमियत सामने आई। गुरुवार देर रात कोबरा (गेहूमन) सांप के डंसने से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई। परिजन बिना देर किए उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। करीब 20 वायल एंटी-वेनम इंजेक्शन देने के बाद उनकी हालत में सुधार आया और पूरी रात निगरानी में रखने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, सरयुग यादव अपने घर के एक कमरे से सामान निकालकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद कोबरा सांप ने उनके पैर में डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और पहचान के लिए उसे भी अपने साथ अस्पताल ले गए, ताकि इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो।
20 एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर बचाई जान
सदर अस्पताल में भर्ती किए जाने के कुछ ही देर बाद सरयुग यादव में कोबरा के विष के लक्षण दिखाई देने लगे। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉ. मृत्युंजय पंडित ने तत्काल उपचार शुरू किया और करीब 20 वायल एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए। इलाज के बाद धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार होने लगा। एहतियात के तौर पर उन्हें पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉक्टर की अपील: झाड़-फूंक में समय न गंवाएं
डॉ. मृत्युंजय पंडित ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जहां एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध होता है। समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।जमुई से हसनैन खान की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article