बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 26 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इनमें 9 सीटें उन सदस्यों की हैं जिनका कार्यकाल जून के अंत में समाप्त हो रहा है, जबकि एक सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

बिहार में जिन सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम घौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं भगवान सिंह कुशवाहा और सम्राट चौधरी की सीटें पहले से रिक्त हैं। सम्राट चौधरी ने 16 नवंबर को विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग के अनुसार यह सीट 30 मार्च 2026 से रिक्त है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इन 10 सीटों में से 9 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं, जबकि एक सीट पर आरजेडी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article