सावधान! इस तारीख से बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस साल देश के कई राज्यों में ठंड का असर अधिक होने की संभावना है, और मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। हर साल दिवाली के समय लोग कंबल और रजाई निकालना शुरू कर देते थे, लेकिन इस बार (1 नवंबर 2024) तक केवल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 10 नवंबर तक कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है।

दिवाली के बाद राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बिहार में फिलहाल ठंड का खास असर नहीं दिख रहा है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार छठ पर्व तक यहां ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों, जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, और प्रयागराज में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते तक यूपी में तापमान और गिर सकता है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 नवंबर तक यहां ठंड पूरी तरह से दस्तक दे सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article