मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

हिंदी सिनेमा का एक युग समाप्त, पहलाज निहलानी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

“आंखें”, “शोला और शबनम”, “इल्जाम”, “आंधी-तूफान” और “आग ही आग” जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज नानावटी अस्पताल में चल रहा था।


बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब थी। परिवार और करीबी उनके स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।


पहलाज निहलानी ने वर्ष 1982 में फिल्म “हथकड़ी” से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया। वर्ष 1985 में रिलीज हुई आंधी-तूफान ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। वहीं, इल्जाम से गोविंदा ने और आग ही आग से चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
उन्होंने अपने करियर में कई यादगार और लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें शोला और शबनम और आंखें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article