News PR Live
आवाज जनता की

जिस तरह कृषि कानून वापस लिया वैसे ही NRC और CAA को वापस लें, किशनगंज कांग्रेस ने सरकार को चेताया

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। किशनगंज जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में विधायक इजहारूल हुसैन की अध्यक्षता में मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी काला कानून वापस होने पर जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी समस्त देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान विरोधी कानून के खिलाफ महा प्रदर्शन कर सरकार को यह कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

परिणाम स्वरूप आज देश के किसानों को राहत मिली है। विधायक ने अपने बक्तव्य में यह भी कहा कि यह काला कानून जो गलत बना था। जिसके लिए सैकड़ों किसानों ने अपने जानों की कुर्बानी दी व शहीद हो गए। इनको शहीद का दर्जा दिया जाए और सरकार से अपील किया कि जिस तरह से आपने किसान विरोधी कानून को वापस लेने का काम किया है। ठीक उसी तरीके से NRCऔर CAA को वापस लेकर देशवासियों को अमन और इंसाफ का पैगाम दें।

किशनगंज संवाददाता शबनम खान

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.