News PR Live
आवाज जनता की

कैमूर में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, थाना परिसर में ही पंखे से लटकर दी जान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर में महिला कांस्टेबल ने थाना परिसर में आत्महत्या कर ली। घटना चैनपुर थाने की है। जहां थाने में पदस्थापित महिला कांस्टेबल ने शनिवार को ड्यूटी करने के बाद आत्महत्या कर ली। महिला अपने कमरे में दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गई और थाना परसिर में ही जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षी महिला वर्ष 2018 बैच की है। जो अभी कैमूर जिले के चैनपुर थाने में पदस्थापित थी। आत्महत्या के दौरान आरक्षी महिला के कान में हेडफोन भी लगा हुआ था। सूचना के बाद भभुआ DSP सुनीता कुमारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा दिया गया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई।

वहीं कैमूर SP राकेश कुमार ने बताया कि एक आरक्षी महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंन बताया कि जब कमरे के पास जाकर देखा गया तो अंदर से कमरा बंद था। हालांकि, किसी तरह कमरा के दरवाजा को खोला गया तो महिला पंखे से लटकी हुई मिली। महिला की सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। बताने में कुछ समय लगेगा, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.